राजस्थान के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, विभाग का अलर्ट जारी

 | 
राजस्थान के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, विभाग का अलर्ट जारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather :  राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में आज सोमवार को तेज हवा चलने और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

विभाग ने जानकारी दी की, रविवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर के एरिया में घने बादल छाए। बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिससे तापमान में गिरावट हुई है और रात में हल्की ठंडक बढ़ गई।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसलमेर में रविवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ।

बीते 24 घंटे के दौरान बीकानेर के महाजन फील्ड, रानीसर, लूणकरणसर, सीकर के फतेहपुर शेखावाटी और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में हल्की बारिश हुई। बीकानेर, फतेहपुर शेखावाटी में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे।

देर शाम चूरू के सुजानगढ़ और बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। सीकर के फतेहपुर में 23MM पानी बरसा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News