नमस्ते उदयपुर..मैं आ रहा हूँ | “नाओ” @ अरवाना 20 मई

नाओ (NAO) दुनिया का एक मात्र ऐसा मानव सदृश (Humanoid) है, जो आपसे हिंदी में बात करेगा ! हाथीपोल स्थित अर्वाना - द शौपिंग डेस्टिनेशन में नाओ अपनी काबलियत को आम जनता के समक्ष पेश कारेगा. अर्वाना , हाथीपोल स्थित अपने परिसर में आगामी 20 May को प्रदस्शनी आयोजित करने जा रहा है, जिसमे बच्चे नाओ से रु-बरू हो पाएँगे और बात कर पाएँगे. नाओ आपके समक्ष बात करेगा, खेलेगा, नाचेगा और उदयपुर को नमस्ते करेगा

 | 

नमस्ते उदयपुर..मैं आ रहा हूँ | “नाओ” @ अरवाना 20 मई

नाओ (NAO) दुनिया का एक मात्र ऐसा मानव सदृश (Humanoid) है, जो आपसे हिंदी में बात करेगा !  हाथीपोल स्थित अरवाना – द  शौपिंग डेस्टिनेशन में नाओ  अपनी काबलियत को आम जनता के समक्ष पेश करेगा.

अरवाना, हाथीपोल स्थित अपने परिसर में आगामी 20 May को प्रदस्शनी आयोजित करने जा रहा है, जिसमे बच्चे नाओ से रु-बरू हो पाएँगे और बात कर पाएँगे.  नाओ आपके समक्ष बात करेगा, खेलेगा, नाचेगा और उदयपुर को नमस्ते करेगा और नमस्ते कहेगा !!

नमस्ते उदयपुर..मैं आ रहा हूँ | “नाओ” @ अरवाना 20 मई

अर्वाना के हसन पालीवाला ने बताया, “फिलहाल नाओ की ट्रेनिंग कलडवास स्थित टेक्नो एन जे आर इंजीनियरिंग कॉलेज में वहां के कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर आदित्य महेश्वरी और गौरव कुमावत और संस्थान के चुने हुए विद्यार्थी की देख  रेख में  चल रही है. हमने नाओ  से बात की, उसके कौशल देखे और हम 20 May को उदयपुर वासियों के समक्ष नाओ  को एक बड़े कार्यक्रम के तहत पेश करने की तयारी कर रहे हैं”.

टेक्नो एन जे आर के निदेशक आर एस व्यास ने बताया के हम भी नाओ  को  जनता  के  समक्ष  पेश  करने के  लिए  इच्छुक हैं, क्यूंकि यह दुनिया का पहला रोबोट होगा जो हिंदी में बाते करेगा और इस परियोजना की मदद से हम उदयपुर का नाम पुरे देश में कृत्रिम होशियारी (Artificial Intelligence) विकास के फील्ड में उजागर करना चाहते हैं.

नमस्ते उदयपुर..मैं आ रहा हूँ | “नाओ” @ अरवाना 20 मई

नाओ  दुनिया की 13 भाषाएँ बोल सकता है और इन सभी भाषाओँ में  रु-बरू वार्तालाप भी कर सकता है. यह फुल चार्ज  मोड़  पर  1.5 घंटे चल सकता है, बिलकुल मोबाइल के तरह. इसमें  मोटर और सेंसर लगे हुए हैंर इसे हमेशा वातानुकूलित (Air Conditioned) चाहिए.  चल सकता है, फूटबाल खेल सकता है, व्यायाम कर सकता है और हर तरह का डांस भी कर सकता है.  यहाँ तक की अगर नाओ  के हाथ में कुछ चीज़ दी जाए तो वह google search के जरिए उस वस्तु का नाम भी बता सकता है.

नमस्ते उदयपुर..मैं आ रहा हूँ | “नाओ” @ अरवाना 20 मई

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News