अमर बलिदानी हेमू की 101 वी जयंती मनाई

`भारत माता को अंग्रेजों की दास्ता से मुक्त कराने में 19 वर्ष की अल्पायु मे हंसते हंसते अपने प्राणों की आहूति दे दी
 | 
hemu kalani

उदयपुर 23 मार्च 2024। भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर द्वारा सिन्ध सपूत अमर बलिदानी हेमू कालाणी की 101वी जयंती हर्षोल्लास पूर्वक हेमू कालाणी स्मारक प्रतापनगर मे मनाई गई। 

संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी एवं अध्यक्ष गुरमुख कस्तुरी ने बताया कि हेमू कालाणी की मूर्ति का दुग्धाभिषेक किया गया। अतिथियों एवं मातृ शक्ति द्वारा भारत माता के चित्र एवं हेमू कालाणी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर वीर सपूत को याद किया गया।

प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया ने अपने सम्बोधन मे बताया कि हेमू कालाणी का जन्म सिंध प्रांत के सक्खर शहर मे 23 मार्च 1923 को हुआ था। बाल्य काल से ही उसके मन मे राष्ट्रभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। हेमू कालाणी ने अन्य सेकंडों सिन्धी युवाओं के साथ स्वराज सेना मे जुड़ कर सिन्ध प्रान्त मे क्रांति की ज्वाला जलाई। 

भारत माता को अंग्रेजों की दास्ता से मुक्त कराने में 19 वर्ष की अल्पायु मे हंसते हंसते अपने प्राणों की आहूति दे दी। ऐसे वीर सपूत को याद करते हुए उसकी 101वी जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

इस उत्सव में खानचन्द मगनानी, दीपक रंगवानी, ज्ञानेंद्र ज्ञानी, विकी राजपाल, राजेश खत्री, कमलेश चैनानी, रमेश  दतवानी, बसन्त पंजवानी, राजेन्द्र सिंह सौखी, रामचन्द्र चोटरानी,अशोक राजपाल, मनीष विधानी, भगवान सचदेव, महिपाल सिंह, शम्भु सिंह, मोहिनी साधवानी, उर्मिल नन्दवानी, जया पहलवानी, मीनल पुरुस्वानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रगान हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News