अपने लाडलों का ऐसा रखें नाम जो क्लॉसी के साथ-साथ लगे मॉर्डन, यहां देखिए खूबसूरत नामों की लिस्ट
Udaipur Times, Modern Baby name list : घर में बच्चे के जन्म लेने के बाद ही सबसे पहला सवाल यही उठता है कि बच्चे का नाम क्या रखा जाए। कुछ लोग नाम के अर्थ पर ध्यान देते हैं, तो कुछ ऐसे नाम चुनते हैं जो सुनने में नए और स्टाइलिश लगें। वहीं आजकल बहुत सारे पैरेंट्स सेलिब्रिटीज़ के बच्चों के अनोखे नामों से भी काफी प्रेरणा ले रहे हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए कुछ खास नाम ढूंढ रहे हैं जो आम और घिसे-पिटे नामों से अलग हो। आज हम आपके सामने बेटा और बेटी के लिए स्टाइलिश और अनोखे नामों की लिस्ट जिसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जायेंगे।
बेबी बॉय के लिए नाम
नाम अर्थ
इवान ईश्वर की कृपा
नील नीला, शिव से जुड़ा नाम
वायु हवा
अगस्त्य एक प्रसिद्ध ऋषि
प्रणव पवित्र ध्वनि, ओम
अद्वय अद्वितीय
यश प्रसिद्धि
तेजस चमक, तेज
विराज चमकना, भव्य
दक्ष कुशल, सक्षम
ओजस तेज, शक्ति
अर्णव समुद्र
ईशान शिव, सूर्य
अथर्व ज्ञान, वेद से जुड़ा नाम
विहान नई सुबह
अहान सुबह, नई शुरुआत
वेद ज्ञान
ध्रुव अटल, ध्रुव तारा
आरुष सूर्य की पहली किरण
विवान जीवंत, ऊर्जा से भरा
अद्विक अनोखा
रेयांश प्रकाश की किरण
दिवित अमर
लक्ष लक्ष्य
नीर जल
काविश गणेश का एक नाम
रुद्र शिव का रूप
शिवांश शिव का अंश
ऋत्विक विद्वान
अर्णिक सूर्य से जुड़ा नाम
निवान पवित्र
युवान युवा, शक्तिशाली
अंश हिस्सा, अंश
समर युद्ध, संघर्ष
आरव शांत
बेबी गर्ल के लिए देखें नामों की लिस्ट
नाम अर्थ
प्रिशा ईश्वर का उपहार
कियाना कृपा से जुड़ा आधुनिक नाम
दिव्या दिव्य
अन्वी कृपा और दया से जुड़ा नाम
विहाना सुबह की शुरुआत
आध्या प्रथम शक्ति
काव्या कविता
अवनी धरती
वाणी वाणी, सरस्वती से जुड़ा नाम
आन्वी दयालु
आहना आंतरिक प्रकाश
मीरा कृष्ण की भक्त
ईशानी देवी पार्वती
आर्या श्रेष्ठ, सम्मानित
नव्या नई, सुंदर
सावी सूर्य से जुड़ा नाम
अहाना प्रकाश, भोर
वेदिका ज्ञान, पवित्र स्थान
अविका सूर्य की किरण
नायरा चमकदार
राहा खुशी, सहजता से जुड़ा नाम
इरा धरती
सिया सीता
तारा सितारा
इशिता श्रेष्ठता
आराध्या पूजनीय
कियारा उज्ज्वल
इनाया कृपा, देखभाल
अदिति असीम
निहारिका तारों का समूह
रूहानी आत्मिक, आध्यात्मिक
मिशिका मिठास
अनाया संरक्षण, देखभाल
ज़ारा खिलना, फूल से जुड़ा नाम
निव्या पवित्रता से जुड़ा आधुनिक नाम
वायरा बहादुरी से जुड़ा आधुनिक नाम
चार्वी सुंदर
इशानी देवी पार्वती
तन्वी नाजुक, सुंदर
लावण्या सुंदरता