आहड़ महासतिया पर हेरिटेज वॉक कल
उदयपुर शहर में जीवंत विरासत के संरक्षण एवं संवद्र्धन के क्षेत्र में कार्य कर रही महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर ने विरासत संरक्षण की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए शहर की प्राचीन स्थित आहड़ महासतिया को पर्यटन एवं शोधार्थियों के लिए नया मुकाम बनाया है। आहड़ महासतिया पर शनिवार प्रात: 7.30 से 8.30 बजे तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि जीवंत विरासत को आगे बढ़ाने के लिए महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर, नगर निगम उदयपुर, श्रीएकलिंगजी ट्रस्ट तथा राजस्थान ट्यूरिज्म के तत्वावधान में आहड़ महासतिया पर शनिवार प्रात: 7.30 से 8.30 बजे तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर वहां उपस्थित शोधार्थियों, गाइडों एवं इतिहासकारों को संपूर्ण आहड़ महासतिया की हेरिटेज वॉक करवाई जाएगी। इसमें उपस्थित गाइड द्वारा पूर्व राजपरिवारों की छतरियों, गंगोद्भव कुण्ड, मीरां मंदिर, जैन मंदिर, मठ के साथ ही महासतिया के सामने वर्षों पूर्व संचालित की जा रही पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्थानों के बारे में बताया जाएगा।