आहड़ महासतिया पर ‘हेरिटेज वॉक’

उदयपुर शहर में जीवंत विरासत के संरक्षण एवं संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य कर रही महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर ने विरासत संरक्षण की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए शहर की प्राचीन स्थित आहड़ महासतिया को पर्यटन एवं शोधार्थियों के लिए नया मुकाम बनाया है। आहड़ महासतिया पर शनिवार प्रात: 7 से 8.30 बजे तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।

 | 

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि जीवंत विरासत को आगे बढ़ाने के लिए महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर, नगर निगम उदयपुर, श्रीएकलिंगजी ट्रस्ट, साहापीडिया, हेरिटेज वॉक, एक्सिस केयर्स, श्री जैन श्वेताम्बर महासभा आयड़ तीर्थ तथा राजस्थान ट्यूरिज्म के तत्वावधान में आहड़ महासतिया पर शनिवार प्रात: 7 से 8.30 बजे तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वहां उपस्थित शोधार्थियों, गाइडों एवं इतिहासकारों को संपूर्ण आहड़ महासतिया की हेरिटेज वॉक करवाई गई। इसमें उपस्थित गाइड द्वारा पूर्व राजपरिवारों की छतरियों, गंगोद्भव कुण्ड, भक्तिमती मीरां मंदिर, जैन मंदिर, मठ के साथ ही महासतिया के सामने वर्षों पूर्व संचालित की जा रही पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्थानों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर अनेकों छतरियों को देख वहां मौजूद इतिहासकार एवं पर्यटक गद्गद् हो गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News