आहड़ महासतिया में आज होगा हेरिटेज वॉक

उदयपुर शहर में जीवंत विरासत के संरक्षण एवं संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य कर रही महाराणा मेवाड़ चेरिटेल फाउण्डेशन उदयपुर ने विरासत संरक्षण की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए शहर की प्राचीन स्थित आहड़ महासतिया को पर्यटन एवं शोधार्थियों के लिए नया मुकाम बनाया है। जहां पर रविवार को सुबह 7.30 बजे से हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा।

 | 

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि जीवंत विरासत को आगे बढ़ाने के लिए महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर, नगर निगम उदयपुर तथा यश बैंक के तत्वावधान में आहड़ महासतिया पर रविवार प्रातः 7.30 बजे हेरिटेज वॉक किया जाएगा।

इस अवसर पर वहां उपस्थित शोधार्थियों, गाइडों एवं इतिहासकारों को संपूर्ण आहड़ महासतिया की हेरिटेज वॉक करवाई जाएगी। इस हेरिटेज वॉक के दौरान पूर्व राजपरिवारों की छतरियों, गंगोद्भव कुण्ड, मीरां मंदिर, जैन मंदिर, मठ के साथ ही महासतिया के सामने वर्षों पूर्व संचालित की जा रही पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्थानों का अवलोकन करवाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News