राजस्थान में हेरोइन तस्कर महिला गिरफ्तार, मौके पर बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

 | 
राजस्थान में हेरोइन तस्कर महिला गिरफ्तार, मौके पर बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

Udaipur Times, हनुमानगढ़ : नरेन्द्र सिंह मीना,  जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने बताया कि जिला में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियारो, जुआ, सटटा, अवैध धंधो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम, वांछित अपराधियों तथा गैंगस्टर व गैंगस्टर के फॉलावेर्स की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान की निरंतरता में समस्त अधिकारीगणो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सख्ती से पालना करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

इसी क्रम में  विजेन्द्र एसआई पुलिस थाना रावतसर मय टीम द्वारा दौराने गश्त आरोपी बबलू खान निवासी रावतसर को 2.30 ग्राम हेरोईन(चिटटा) सहित गिरफ्तार कर प्रकरण सख्या 169/2026 धारा 8/21,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना रावतसर मे दर्ज कर अनुसंधान हनुमान प्रसाद मीणा उ.नि थानाधिकारी पुलिस थाना नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर के द्वारा किया गया। 

हनुमान प्रसाद मीणा एसआई द्वारा मुकदमा में  चिट्टा सप्लायर आरोपीया रूकसाना उर्फ रिकसाना बीवी उर्फ निकि पत्नी सद्दाम हुसेन मुसलमान उम्र 30 साल निवासी चक 11 आरपी लखुवाली पुलिस थाना रावतसर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में साक्ष्य संकलन, गोपनीय आसूचना संकलन व तकनीकी विश्लेषण में मोहनलाल कानि 298 पुलिस थाना रावतसर की महती भूमिका रही।

पुलिस टीमः- हनुमान प्रसाद उनि, मोहनलाल कानि 298, नीतू महिला कानि 804

नाम पता आरोपीया :- रूकसाना उर्फ रिकसाना बीवी उर्फ निकि पत्नी सद्दाम हुसेन मुसलमान उम्र 30 साल निवासी चक 11 आरपी लखुवाली पुलिस थाना रावतसर

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News