लेकसिटी में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के मेवाड़ वागड़ संभाग समेत उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा एवं प्रतापगढ़ समेत अजमेर, बारां, भरतपुर, बूंदी, झालावाड़, कोटा, सिरोही, और टोंक में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अलवर और करौली में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, सीकर, जौधपुर, नागौर, पाली में हल्की बारिश की संभावना है।

 | 

लेकसिटी में तेज बारिश का अलर्ट

उदयपुर 15 अगस्त 2019, मौसम विभाग ने प्रदेश के मेवाड़ वागड़ संभाग समेत उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा एवं प्रतापगढ़ समेत अजमेर, बारां, भरतपुर, बूंदी, झालावाड़, कोटा, सिरोही, और टोंक में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अलवर और करौली में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, सीकर, जौधपुर, नागौर, पाली में हल्की बारिश की संभावना है।

मध्यप्रदेश से वागड़ की ओर बढ़ रहा है कम दबाव का क्षेत्र, चेतावनी जारी

बंगाल की खाड़ी से उठे कम दबाव का क्षेत्र बहुत मजबूत है और वह अब राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ से निकल कर मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ गया है। कम दबाव का क्षेत्र मुख्य रूप से चार राज्यों को प्रभावित करेगा, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश व राजस्थान शामिल है। जिससे अगले 24 घंटों में राजस्थान में अच्छी बारिश की संभावना है।

CLICK HERE to DOWNLOAD UdaipurTimes on your Android device

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News