तेज़ रफ़्तार डम्पर ने बाइक सवार की कुचला

उदयपुर के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार डम्पर ने बाइक सवार को कुचलकर उनकी जान ले ली। बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डम्पर की रफ़्तार इतनी तेज़ थी की उसने बाइक को अपनी चपेट में लेकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे बाइक के परखच्चे तक उड़ गए। दुर्घटना में मारे गए बाइक सवार की पहचान अम्बागढ़ निवासी मोतीलाल के रूप में की गई है। हादसे की सूचना पर गोगुन्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोगुन्दा थानाधिकारी भरत योगी ने बताया की मृतक के शव को गोगुन्दा सीएचसी मुर्दाघर में रखवाया गया है तथा डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

 | 
तेज़ रफ़्तार डम्पर ने बाइक सवार की कुचला

उदयपुर के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार डम्पर ने बाइक सवार को कुचलकर उनकी जान ले ली। बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डम्पर की रफ़्तार इतनी तेज़ थी की उसने बाइक को अपनी चपेट में लेकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे बाइक के परखच्चे तक उड़ गए।

दुर्घटना में मारे गए बाइक सवार की पहचान अम्बागढ़ निवासी मोतीलाल के रूप में की गई है। हादसे की सूचना पर गोगुन्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोगुन्दा थानाधिकारी भरत योगी ने बताया की मृतक के शव को गोगुन्दा सीएचसी मुर्दाघर में रखवाया गया है तथा डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News