9 एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा, जाने सरकार का पूरा प्लान ?
Udaipur Times, New Delhi : यूपी वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में निर्माणाधीन सभी नौ एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) यात्रियों तथा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने वाले औद्योगिक क्षेत्रों को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधाएं मुहैया कराएगा।
मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसमें गंगा, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ, यमुना एक्सप्रेसवे शामिल नहीं हैं। इसके तहत एक्सप्रेसवे के किनारे ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क विकसित किया जाएगा। सरकारी एप्लीकेशन, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, औद्योगिक कनेक्टिविटी के लिए पीपीपी मॉडल पर यह सुविधा विकसित की जानी है। New Delhi
जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित डिजिटल संचार बुनियादी ढांचा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के यात्रियों के लिए निर्बाध मोबाइल और डाटा कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, जिससे टेलीकॉम सेवा प्रदाता अपने नेटवर्क कवरेज को मजबूत कर सकेगा। यह सुविधा प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग लॉजिस्टिक क्लस्टर्स को मुहैया कराई जाएगी। New Delhi
09 एक्सप्रेसवे के साथ मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में सुविधा
प्रस्तावित सभी एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर हाईस्पीड मोबाइल और डाटा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निजी संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसका मकसद एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाना है।
हरि प्रताप शाही, एसीईओ यूपीडा New Delhi
नौ एक्सप्रेस वे और लिंक एक्सप्रेस वे पर सुविधा
मिली जानकारी के अनुसार यूपीडा प्रस्तावित 9 एक्सप्रेसवे तथा लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे 985.53 किमी के दायरे में यह सुविधा देगा। इनमें चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे लिंक एक्सप्रेसवे आदि में ये सुविधा होगी।