हिमालय परिवार की बैठक सम्पन्न

हिमालय परिवार संस्था की उदयपुर जिला ईकाई की बैठक विश्व संवाद केन्द्र में संगठन के प्रदेश महामंत्री मदन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

 | 

हिमालय परिवार संस्था की उदयपुर जिला ईकाई की बैठक विश्व संवाद केन्द्र में संगठन के प्रदेश महामंत्री मदन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

बैठक में शर्मा ने बताया कि सिन्धु दर्शन यात्रा का उद्धेश्य राष्ट्रीय एकता का भावनात्मक जागरण करना है। इस यात्रा से चीन बोर्डर पर राष्ट्रीय विचारधारा का प्रभावपूर्ण प्रवाह करना है।

जून में आयाजित हिमालय परिवार द्वारा राष्ट्रीय सिन्धु दर्शन यात्रा के संदर्भ में विविध आयामों व बिन्दुओं पर समीक्षात्मक चिंतन इस बैठक मंे किया गया। यात्रा के विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द जारोली ने बताया कि उदयपुर से 80 लोग इस ऐतिहासिक यात्रा में भागीदारी करेंगे। बैठक में हिमालय परिवार के जिला महामंत्री गोपाल सोनी ने दुर्गम दुर्लभ और रोमांचक यात्रा के विभिन्न पडावों, जम्मु, कारगिल, लद्धाक लेह, पेगोंग के संदर्भ में सबको जानकारी उपलब्ध कराई।

बैठक में अशोक सारस्वत, जितेन्द्र मारू, नरेश चौधरी, कुलदीप मेनारिया, जयप्रकाश कोठारी, प्रदीप व्यास, दिनेश प्रजापत, संजय इन्टोदिया, उमेश जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्त में संगठन महामंत्री सुशील निम्बार्क ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News