देश में पांचवे महाकुम्भ की शुरूआत करेगा हिमालय परिवार
उदयपुर। हिमालय परिवार की नई दिल्ली स्थित आन्ध्रा भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हिमालय परिवार के संरक्षक इन्द्रेश कुमार के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री जी.कृष्णा रेड्डी भी मौजूद थे। राजस्थान के प्रदेश मंत्री एवं उदयपुर पार्षद अरविन्द जारोली ने भी भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमालय परिवार संस्था द्वारा लद्दाख में भारत का पांचवा महाकुम्भ सिंधु नदी पर आयोजित किया जायेगा और उन पांच में से यह पहला महाकुम्भ होगा। ये महाकुम्भ कब-कब पर कितने वर्षो के अन्तराल पर आयोजित होंगे इसका निर्णय आगामी बैठक में लिया जायेगा।
बैठक में राजस्थान से राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह, प्रदेश महामंत्री मदन शर्मा, प्रदेश मंत्री अरविन्द जारोली, चित्तौड़ प्रान्त अध्यक्ष सुशील कुमार, उदयपुर जिलाध्यक्ष अशोक सारस्वत, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भगत आदि ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।