उदयपुर के हिमांशु बने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् द्वारा माउंट आबू मे आयोजित 21 दिवसीय 59वा केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 8 जून को संपन्न हुआ, इस अवसर पर मुक्केबाजी के अंतर्गत उदयपुर के हिमांशु शेखर पालीवाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का सम्मान सिरोही ज़िला कलेक्टर एंव पदमश्री एंव अर्जुन पुरस्कार प्राप्त श्रीराम सिंहजी द्वारा प्रदत्त किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह जी राठौड़, वॉलीबॉल संघ के देव नारायण जी धाभाई, मुख्य शिविर निदेशक महेश सैनी, श्यामवीर सिंह जी, सिरोही ज़िला खेल अधिकारी अशोक चौधरी उपस्थित थे। हिमांशु के उदयपुर आने पर जिला खेल अधिकारी श्री ललित सिंह जी झाला, जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष दलपत सिंह जी चुंडावत और श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक श्री संजय सोनी ने बधाई दी एंव उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।