दूरदर्शन अनुरक्षण केन्द्र में हिन्दी दिवस मनाया
दूरदर्शन अनुरक्षण केन्द्र, उदयपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़े एवं कार्यशाला का शुभारंभ केन्द्राध्यक्ष रवीन्द्र डूंगरवाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी भाषा के जाने माने साहित्यकार डॉ. इन्द्र प्रकाश श्रीमाली थे। कार्यक्रम के आरम्भ में माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात् हिंदी अधिकारी शाहिद हुसैन ने पिछली तिमाही में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. इन्द्र प्रकाश श्रीमाली ने हिंदी कार्यशाला में कार्यालय टिप्पणी एवं पत्र लेखन विधा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
केन्द्राध्यक्ष रवीन्द्र डूंगरवाल ने हिंदी की महत्ता के बारे में बताया तथा हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिये प्रेरित किया। साथ ही सभी कर्मचारियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर पाँचो जिलों के दूरदर्शन रिले केन्द्रों से आए हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यकारी लेखापाल लोकेश भावसार ने धन्यवाद दिया जबकि संचालन निर्मल पुरोहित ने किया।