आकाशवाणी उदयपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन 15 से 30 सितम्बर

आकाशवाणी उदयपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन 15 से 30 सितम्बर

 | 

आकाशवाणी उदयपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन 15 से 30 सितम्बर

शहर के आकाशवाणी उदयपुर में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ आकाशवाणी के पूर्व एवं सेवानिवृत सहायक केन्द्र निदेशक डॉ. इन्द्र प्रकाश श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

डॉ. श्रीमाली ने राजभाषा की बारीकियां और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

स्टेशन अभियंता राजेन्द्र नाहर ने हिन्दी को मजबूत बनाने की बात कही। अतिथियों एवं अधिकारियों का स्वागत मुख्य कार्यक्रम अधिकारी एवं अधिशाषी सैयद अब्दुल वासे ने किया।

हिन्दी अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि आकाशवाणी उदयपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन 15 से 30 सितम्बर तक किया जाएगा जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्घोषक दीपक मेहता, मेवाड़ी उद्घोषक राजेन्द्र सेन, कार्यक्रम अधिशाषी खेमचंद मीणा एवं सभी अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी अधिकारी विनोद शर्मा ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News