हिन्दी को मिले बढ़ावा: सत्यानन्द

हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रेलवे ट्रेंनिग स्कूल में तीन दिवसीय राष्ट्रिय हिन्दी भाषा रेल नाट्य कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों से रेल कर्मचारी अपनी प्रस्तुति देने आए हैं।

 | 

हिन्दी को मिले बढ़ावा: सत्यानन्दहिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रेलवे ट्रेंनिग स्कूल में तीन दिवसीय राष्ट्रिय हिन्दी भाषा रेल नाट्य कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों से रेल कर्मचारी अपनी प्रस्तुति देने आए हैं।

तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन आयकर आयुक्त करतार सिंह चौहान ने किया, इस दौरान  के.पि सत्यानन्द  निदेशक राज्यभाषा, रेल मंत्रालय, नई दिल्ली भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत रेल कर्मियों ने “गरीबी” नाटक की प्रस्तुती से की।

के .पि सत्यानन्द  ने बताया कि वर्तमान युग में हिंदी भाषा को बढ़ावा मिलना चाहिए, इस उद्देश्य को रेल मंत्रालय पूरा कर रहा हैं। उदयपुर अपनी रंगीली संस्कृति के लिए प्रसिद्ध होने से इस कार्यक्रम के लिए भी यही स्थान चुना गया हैं।

सत्यानन्द ने बताया कि तीन दिनों में 19 नाटकों की प्रस्तुती होंगी, जिनमे हिन्दी भाषा को बढ़ावा एवं मानवीय द्रष्टिकोण को प्रदशित किया जाएंगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News