Udaipur News: खेरवाड़ा में 18 पावर बाइक ज़ब्त - नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ़ अभियान
Udaipur, July 5, 2026 | Police Action in Kherwada: खेरवाड़ा थाना पुलिस ने हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 पावर बाइक जब्त की हैं। यह कार्रवाई 4 और 5 जुलाई को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत की गई। Rajasthan Police Action
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, ऋषभदेव वृताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन तथा थानाधिकारी करणाराम जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए गए। Udaipur Police News
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में 2 जुलाई से 16 जुलाई तक हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हेलमेट, ओवरस्पीड, लेन अनुशासन और अन्य यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाना है। Hindi News from Udaipur
