मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय में हिन्दी सप्ताह
मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय का हिन्दी विभाग हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी सप्ताह का आयोजन कर रहा है।
मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय का हिन्दी विभाग हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी सप्ताह का आयोजन कर रहा है।
इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाग के अध्यक्ष प्रो. माधव हाड़ा ने बताया कार्यक्रम विभिन्न चरणों में सम्पन्न किया जाएगा।
12 सितम्बर को भारतीय भाषाओं में काव्य-पाठ का आयोजन किया जाएगा जिसे “अंतर्भारती” नाम दिया गया है। यह कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में दिन में 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
विभाग ने ‘हिन्दी में सिनेमा’ शीर्षक से एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया है इसी प्रकार 16 सितम्बर को “विमर्श” कार्यक्रम के तहत ‘हिन्दी का लोकवृत’ विषय पर संवाद का आयोजन किया जाएगा।
