पोस्टर प्रतियोकिता से किया हिन्दी सप्ताह का समापन
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से आयोजित सात दिवसीय हिन्दी सप्ताह का समापन बुधवार को महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई।

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से आयोजित सात दिवसीय हिन्दी सप्ताह का समापन बुधवार को महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई।
प्राचार्य डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि सात दिवसीय हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पत्र वाचन का आयोजन किया गया। समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
पत्र वाचन में निर्मला पालीवाल प्रथम, हिन्दी सामग्री संकलन में अनिता सुथार प्रथम रही। इस अवसर पर रेखा कुमावत, भव्या हिंगड, अलका श्रीवास्तव, जगदीश सालवी, मान सिंह चुण्डावत सहित छात्राए उपस्थित थी।