हिन्दुस्तान ज़िंक ने दी 50 छात्रों को यशद सुमेधा स्कॉलरशिप

वेदान्ता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान ज़िंक अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हिन्दुस्तान ज़िंक के प्रधान कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में "यषद सुमेधा स्कॉलरशिप" चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिन्दुस्तान ज़िंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी अभिताभ गुप्ता, मुख्य प्रचालन अधिकारी विकास शर्मा, चीफ कॉमर्षियल ऑफिसर रामाकृष्णन काशीनाथ, एवं वाइस प्रेसीडेन्ड - एच.आर दिलीप पटनायक ने 50 विद्यार्थियों को यषद सुमेधा स्कॉलरशिप के चेक प्रदान किये

 | 

हिन्दुस्तान ज़िंक ने दी 50 छात्रों को यशद सुमेधा स्कॉलरशिप

वेदान्ता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान ज़िंक अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हिन्दुस्तान ज़िंक के प्रधान कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में “यषद सुमेधा स्कॉलरशिप” चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिन्दुस्तान ज़िंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी अभिताभ गुप्ता, मुख्य प्रचालन अधिकारी विकास शर्मा, चीफ कॉमर्षियल ऑफिसर रामाकृष्णन काशीनाथ,  एवं वाइस प्रेसीडेन्ड – एच.आर दिलीप पटनायक ने 50 विद्यार्थियों को यषद सुमेधा स्कॉलरशिप के चेक प्रदान किये।

कार्यक्रम के प्रारंभ में हिन्दुस्तान ज़िंक की सी.आर. हेड, नीलिमा खेतान ने बताया कि इस योजना के तहत उच्च षिक्षा प्राप्त करने वाले राजस्थान के योग्य विद्यार्थियों को यषद सुमेधा स्कॉलरशिप के लिए चयन किया है।  इस हेतु परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम तथा उच्च शिक्षा में 75% अंक प्राप्त करने वाले 50 छात्रों का चयन किया जाता है।  राजस्थान के अजमेर, भीलवाडा़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद एवं उदयपुर जिलों के 12 छात्राओं सहित 50 छात्र सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का चयन 2016-17 के लिये किया गया है।

कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत, परिश्रम एवं लगन से अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। हिन्दुस्तान ज़िंक विगत 7 वर्ष से “यषद सुमेधा स्कॉलरशिप” में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे कर छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहित कर रहा है।  “यषद सुमेधा स्कॉलरशिप” के तहत् प्रत्येक विद्यार्थी के वार्षिक शुल्क कि 75 प्रतिषत राशि हिन्दुस्तान ज़िंक वहन करेगा।  इस वर्ष 50 छात्रों को कुल 10 लाख रुपये की राशि स्कॉलरशिप के लिए दी गई।

इस अवसर पर इंजिनियरिंग कॉलेज बीकानेर के छात्र अजमेर निवासी त्रिलोक सेन ने हिन्दुस्तान जिंक़ को “यषद सुमेधा योजना” के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि योग्यता एवं आवष्यकता के आधार पर इस स्कॉलरशिप की पात्रता सबसे प्रभावी बात है।  इसी प्रकार छात्रा सोनिया शेखावत ने स्मेल्टर भ्रमण के अनुभव को भी साझा किया।

कार्यक्रम में सुमेधा के अध्यक्ष राकेष मेहता, सचिव रष्मि जैन, हिन्दुस्तान ज़िंक के हेड कार्पोरेट रिलेशन्स सीए.अस.आर मेहता, सहित ज़िंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इन छात्रों द्वारा चेतक सर्किल से हिन्दुस्तान ज़िंक के प्रधान कार्यालय तक सुरक्षा जागरूकता के लिए वॉक का भी आयोजन किया गया।  वॉक में सड़क सुरक्षा से संबंधित बेनर्स एवं सुरक्षा स्लोगन आदि का प्रदर्षन किया गया। इससे पूर्व सभी विद्यार्थियों ने ज़िंक स्मेल्टर देबारी का भ्रमण कर प्लांट प्रचालन की जानकारी ली।

हिन्दुस्तान ज़िंक ने दी 50 छात्रों को यशद सुमेधा स्कॉलरशिप

हिन्दुस्तान ज़िंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि वेदान्ता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की सोच है कि युवा देष का भविष्य है, जिन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान कराना आवष्यक है।  देष में प्रत्येक बच्चे को शिक्षा एवं अच्छा स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के अनुरूप ही “यषद सुमेधा स्कॉलरशिप” उन बच्चों के विकास में सहायक सिद्ध होगी जो कि ग्रामीण क्षेत्र की निखरती प्रतिभाएं है। हिन्दुस्तान ज़िंक अपने सामाजिक उत्तरायिदत्व के तहत ऐसे कार्यों के लिए समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान करता रहा है।

ज्ञातव्य रहे कि राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव स्व. एम.एल. मेहता ने सुमेधा की स्थापना 1998 में की थी।  सुमेधा संस्था का उद्देष्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च षिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।  अभी तक इस संस्था ने 6000 से अधिक छात्रों की सहायता कर चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News