हिन्दुस्तान जिंक बेस्ट रिस्क मैनेजमेंट अवार्ड से पुरस्कृत

हिन्दुस्तान जिंक को आईसीआईसी लोम्बार्ड एण्ड सीएनबीसी टीवी 18 इण्डिया रिस्क मैनेजमेंट ने बेस्ट रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क एण्ड सिस्टम्स सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट इण्डिया रिस्क मैनेजमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बेस्ट रिस्क मैनेजमेंट प्रेक्टिस को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदान किया गया है।

 | 

यह सम्मान श्री केनेथ रोगाॅफ, प्रोफेसर ऑफ़ पब्लिक पाॅलिसी एण्ड इकोनोमिक्स, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने हिन्दुस्तान जिंक की ओर से डायरेक्टर (ऑपरेशन्स) – लक्ष्मण सिंह शेखावत एवं महाप्रबन्धक (वित्त) रोहित शारदा को मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में 14 फरवरी को प्रदान किया। इस पुरस्कार के लिए श्रीमती अरून्धती भट्टाचार्य की ज्यूरी ने हिन्दुस्तान जिंक को विजेता श्रेणी में चयनित किया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

ज्ञातव्य रहे कि हिन्दुस्तान जिंक सुरक्षा के प्रति सदैव सजग है और कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए समय-समय पर कई कार्यशालाओं का आयोजन भी करते रहते हैं। हिन्दुस्तान जिंक स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सुरक्षा, सामाजिक विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव कटिबद्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News