हिन्दुस्तान जिंक ने सीटीएई के आठ उत्कृष्ट छात्रों को रु. 50,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की


हिन्दुस्तान जिंक ने सीटीएई के आठ उत्कृष्ट छात्रों को रु. 50,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय के संघटक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘‘उत्कृष-2016’’ के दौरान हिन्दुस्तान जिंक (वेदान्ता) ने इंजीनियरिंग के आठ उत्कृष्ट छात्रों को 50,000 रु. की स्कॉलरशिप प्रदान की।

 

हिन्दुस्तान जिंक ने सीटीएई के आठ उत्कृष्ट छात्रों को  रु. 50,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय के संघटक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘‘उत्कृष-2016’’ के दौरान हिन्दुस्तान जिंक (वेदान्ता) ने इंजीनियरिंग के आठ उत्कृष्ट छात्रों को 50,000 रु. की स्कॉलरशिप प्रदान की।

वेदान्ता समूह के प्रेसीडेन्ट (ग्लोबल जिंक बिजनिस) अखिलेश जोशी ने आठ छात्रों को यह स्कॉलरशिप प्रदान की। उन्होंने कहा जरूरी नहीं कि विद्यार्थियों को नौकरी ढूढ़नी चाहिए बल्कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभियान स्टार्ट अप इण्डिया से लाभ उठाना चाहिए। स्कील इण्डिया व स्टार्ट अप इण्डिया को अगर मिला दिया जाए तो मेक इण्डिया को निष्चितौर पर गति मिलेगी। शिक्षा को अमल में लाना और अपने साथ-साथ ओरों के लिए रोजगार उत्पन्न करना देश की प्रगति के लिए बहुत जरूरी है।

आज सीटीएई के छात्रों अजयराज सिंह चौहान-मैकेनिकल, प्रियांशी कावडि़या-इलेक्ट्रीकल, मुकेश भाकर-माईनिंग, राशि त्रिवेदी-सिविल, रंजना सिसोदिया-कम्प्यूटर साईंस, पूनम बोकाडि़या-आई.टी., प्रियंका सिंह राव-इलेक्ट्रीकल एण्ड कम्यूनिकेशन तथा खुशबु शर्मा-एग्रीकल्चर को स्कॉलरशिप प्रदान की।

पिछले वर्ष 10 अप्रैल, 2015 को हिन्दुस्तान जिं़क ने सीटीएई इंजीनियरिंग क्षेत्र के आठ सर्वश्रेष्ट छात्रों को 50,000 रु. स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की थी। इस कार्यक्रम में वेदान्ता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री टॉम अलबानिस ने अभियंात्रिकी छात्रों को देश निर्माण में अपने योगदान देने का आव्हान किया था तथा हिन्दुस्तान जिंक का उदाहरण देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों को अपनी इन्नोवेटिव सोच को प्रधानता देनी चाहिये जिससे वे भविष्य में न केवल अपने लिए अपितु समाज के अन्य व्यक्तियों के लिए भी रोजगार के अवसर उत्पन्न करा सकें।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags