हिन्दुस्तान ज़िंक को ‘आईपीपीएआई पॉवर अवार्ड’ से नवाज़ा

हिन्दुस्तान ज़िंक की दरीबा स्मेल्टर कॉम्पलेक्स को वर्ष 2016 में पॉवर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ नवाचार के लिए ‘आईपीपीएआई पॉवर अवार्ड-2016’ से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के न्यू एण्ड रिन्यूवबल एनर्जी मंत्रालय के पूर्व सचिव श्री सुब्रमण्यन ने गोवा में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।

 | 

हिन्दुस्तान ज़िंक  की ओर से यह पुरस्कार श्री ए.के. सिंह, महाप्रबन्धक-कैप्टिव पॉवर प्लांट, दरीबा स्मेल्टर कॉम्पलेक्स, श्री एम.एस. राठौड़, प्रबन्धक-इंजीनियरिंग एण्ड प्लानिंग तथा श्री अरिन्दम घोष, इंजीनियर-सीपीपी ने इण्डिपेन्डेंट पॉवर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (आईपीपीएआई) के महानिदेशक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद एवं अन्य कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित में ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान ज़िंक  के सभी प्लांट कैप्टिव पॉवर प्लान्ट से संचालित है जिनकी वर्तमान क्षमता 474 मेगावाट है ।

हिन्दुस्तान ज़िंक  के हेड – कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौशिक  ने बताया कि ‘‘पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये हिन्दुस्तान ज़िंक  ने पवन ऊर्जा फार्मों का विस्तार भी किया है तथा वर्तमान में हिन्दुस्तान ज़िंक की पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 274 मेगावाट है।’’

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News