हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प

राजस्थान सरकार के साथ मिलकर हिन्दुस्तान जिंक ने भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ एवं राजसमन्द जिले के 112 विद्यालयों को अपनाया है तथा अब इन सभी विद्यालयों का कायाकल्प होगा जिसमें आधारभूत बदलाव भी शामिल है।

 | 

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प

राजस्थान सरकार के साथ मिलकर हिन्दुस्तान जिंक ने भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ एवं राजसमन्द जिले के 112 विद्यालयों को अपनाया है तथा अब इन सभी विद्यालयों का कायाकल्प होगा जिसमें आधारभूत बदलाव भी शामिल है।

इन 112 ग्रामीण सरकारी विद्यालयों में, 72 भिलवाड़ा से, 20 चित्तौडगढ़ तथा 20 राजसमन्द से शामिल है।

यह कार्य पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत पूरा किया जाएगा जिसमें बाऊण्ड्री वाल का निर्माण, अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण, हैण्ड पम्प, शोचालयों का निर्माण, डेजर्ट कूलर, एग्जास्ट एवं सीलिंग पंखे तथा फर्नीचर, विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप एवं पुरस्कार, पौधारोपण, खेल के लिए प्ले ग्राऊण्ड का निर्माण, स्वच्छ पानी के लिए अतिरिक्त वाटर कनक्षन तथा भवनों, फर्नीचर तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की देख-भाल एवं रख-रखाव आदि सम्मिलित है।

इस कार्य को समय अनुसार पूरा करने के लिए पांच सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया है जिसमें दो हिन्दुस्तान जिंक से, दो संबंधित विद्यालय से तथा एक प्रभारी जिला कलेक्टर की ओर से नियुक्त किया गया है। हिन्दुस्तान जिंक आवश्यकतानुसार कार्य के लिए प्रतिवर्ष सीधा बजट उपलब्ध कराएगा।

हिन्दुस्तान जिंक के हेड – कार्पोरेट कम्यूनिकेशन, पवन कौशिक ने बताया कि इन 112 विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हिन्दुस्तान जिंक 3 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च करेगा। भिलवाड़ा जिले में यह कार्य पांच वर्ष में तथा चित्तौडगढ़ एवं राजसमन्द में तीन वर्ष में पूरा किया जाएगा।

भिलवाड़ा तथा चित्तौडगढ़ में कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा राजसमन्द में कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा।

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गावों में बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए, मूलतः जो छात्र नवीं, दसवीं, ग्यारवीं तथा बारहवीं कक्षा में, हैं, उनके लिए शिक्षा सम्बल कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेषतौर पर कक्षाओं का आयोजन कर रहा है। गत पांच वर्षों में लगभग 50 स्कूलों के 1200 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा सम्बल कार्यक्रम से लाभ उठा चुके हैं।

हिन्दुस्तान जिंक भारत का एकमात्र एवं विष्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है तथा केन्द्र एवं राजस्थान सरकार के सहयोग से अनेकों सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों द्वारा गांवों में उन्नति एवं विकास ला रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News