हिन्दुस्तान जिंक आयोजित करेगा असक्षम मेधावी विद्यार्थीयों के लिये कोचिंग
अजमेर, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर व राजसमंद जिलो में षिक्षक द्वितीय श्रैणी, बैंक, एस. एस.सी. व ग्राम सेवक हेतु रियायती दर पर कोंचिंग का शुभारम्भ वेदांता,हिन्दुस्तान जिंक के तत्वावधान में अनुष्का एकेडमी के सहयोग से कायड़, चितौड़गढ़, गुलाबपुरा, जावर मांइस, देबारी व रेलमगरा में किया जा रहा है

अजमेर, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर व राजसमंद जिलो में षिक्षक द्वितीय श्रैणी, बैंक, एस. एस.सी. व ग्राम सेवक हेतु रियायती दर पर कोंचिंग का शुभारम्भ वेदांता,हिन्दुस्तान जिंक के तत्वावधान में अनुष्का एकेडमी के सहयोग से कायड़, चितौड़गढ़, गुलाबपुरा, जावर मांइस, देबारी व रेलमगरा में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से असक्षम मेधावी छात्र छात्राओं को कोचिंग प्रदान करके अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में सहयोग देने के लिऐ हिन्दुस्तान जिंक द्वारा एक अच्छी पहल की गयी है। उपरोक्त स्थानों पर 500 विद्यार्थियों का पंजीयन किया जा रहा है, इसके लिए हिन्दुस्तान जिंक सीएसआर प्रतिनिधियों द्वारा आस पास की सभी ग्राम पंचायतों पर जाकर कार्यक्रम कि जानकारी दी जा रही है सीमित स्थान होने के कारण प्रवेश का आधार ’’पहले आओ पहले पाओ’’ रखा गया है एवम् इच्छुक विद्यार्थियों का पंजीयन ’’ऑन स्पॉट‘‘ ही रखा गया है, जिससे की विद्यार्थियों को पंजीयन के लिये असुविधा ना हो। इस कार्यक्रम के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों में काफी रूझान देखा गया हैं। जिसमे ग्रामीण क्षैत्र में सर्वसुविधा युक्त एवं निपुण व्याख्याताओं द्वारा अध्यापन कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सभी विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, बेग, पेन व रजिस्टर प्रदान किये जाएगें।
षिक्षक द्वितीय श्रैणी, बैंक, एस. एस.सी. व ग्राम सेवक परीक्षा के लिए मंहगी कोंचिग करने में असक्षम ग्रामीण युवाओं के लिए ये एक अच्छा अवसर है। इन पंचायत के जरूरतमंद अभ्यर्थियों को रियायती दर पर कोंचिग की सुविधा 14 सितम्बर से मिलेगी।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कॉर्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि ‘‘रियायती दर पर कोचिंग के लिए जरूरतमंद अभ्यर्थी ऑन स्पॉट भी पंजीयन करा सकेंगे। कोचिंग के लिये 40-40 विद्यार्थियों का बैच बनेगा। कोचिंग के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से रियायती शुल्क के रूप में कोर्स फीस की 25 प्रतिषत राषि ली जाएगी।‘‘
रियायती दर पर कोंचिग में चंदेरिया जिंक व घोसुंडा बांध क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायत आजोलिया का खेड़ा, पुठोली, सुवाणिया, नगरी, आवलहेड़ा, कश्मोर, धनेतकलां, रोलाहेड़ा, पांडोली, सतपुड़ा, चोगावडी, कंथारिया, सुखवाड़ा व देवरी के जरूरतमंद अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। इसके लिए इन पंचायतों में सर्वे किया गया था।
परीक्षा की संभावित तिथियां
षिक्षक द्वितीय श्रेणी – 20-25 नवम्बर 2016
बैंक, एस.एस.सी. – नवम्बर, दिसम्बर 2016