उदयपुर शहर को हराभरा बनाने में हिन्दुस्तान जिंक का योगदान

 | 
हिन्दुस्तान जिंक ने उदयपुर के सज्जनगढ़ पार्क में चलाया वृक्षारोपण अभियान 
 

हिन्दुस्तान ज़िंक ने वन-महोत्सव के दौरान उदयपुर में वन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सज्जनगढ़ पार्क में 500 से अधिक पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण एवं इसकी देखभाल के लिए कोई बहाना नहीं होना चाहिए। पौधारोपण अभियान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाॅल के अनुसार सभी ने साषिएल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन किया। 

वर्तमान समय में जैव विविधता का संरक्षण समय की महत्ती जरूरत हो गयी है। अब यह एक मजबूरी नहीं है, बल्कि एक आवष्यकता है। हिन्दुस्तान जिंक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी कटिबद्धता को ध्यान में रखते हुए अपने ऑपरेशन्स के आस-पास के क्षेत्रों में जैव विविधता में सुधार के लिए कई प्रयास कर रहे है। उदयपुर में अभी हाल ही में वन-महोत्सव के दौरान हिन्दुस्तान जिंक कर्मचारियों द्वारा एक पौधारोपण अभियान की शुरूआत की गई है। 

हिन्दुस्तान जिंक के लिए जैव विविधता हमेषा एक महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है तथा इसके विकास एवं सुधार के लिए निरंतर प्रयास जारी है। कंपनी ने अभी हाल ही में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान के साथ वन-महोत्सव का आयोजन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक वर्चुअल वृक्षारोपण अभियान की शुरू की थी। कंपनी इन अभियानों के लिए सोशियल वानिकी विभाग, हनुमान वन विकास समिति एवं बेफ से भी जुड़ी हुई है।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News