हिन्दुस्तान जिंक की प्रथम सस्टेनेब्लिटी रिपोर्ट 2015-16 का विमोचन

हिन्दुस्तान जिंक की प्रथम सस्टेनेब्लिटी रिपोर्ट 2015-16 का विमोचन

 | 
हिन्दुस्तान जिंक की प्रथम सस्टेनेब्लिटी रिपोर्ट 2015-16 का विमोचन

हिन्दुस्तान जिंक की प्रथम सस्टेनेब्लिटी रिपोर्ट 2015-16 का आज हिन्दुस्तान जिं़क के प्रधान कार्यालय के ओडोटोरियम में एक भव्य समारोह में विमोचन किया गया। सस्टेनेब्लिटी रिपोर्ट का विमोचन हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील दुग्गल, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री अमिताभ गुप्ता, निदेषक परियोजना श्री नवीन सिंघल तथा मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री विकास शर्मा ने किया।

हिन्दुस्तान जिंक की प्रथम सस्टेनेब्लिटी रिपोर्ट 2015-16 का विमोचन

इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील दुग्गल ने कहा कि हिन्दुस्तान ज़िंक ने 50 वर्षो के दौरान औद्योगिक विकास किया है तथा कंपनी अपनी ईकाइयों के आस-पास रहने वाले लोगों के आजीवन में सुधार के लिए उल्लेखनीय कदम उठायें है जिससे उनके जीवन में महत्तवपूर्ण बदलाव आया है। हिन्दुस्तान जिं़क सदैव पर्यावरण, सुरक्षा, सामाजिक विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अग्रणीय रहा है तथा सामुदायिक विकास के प्रति सदैव कटिबद्ध रहा है श्री दुग्गल ने कहा।

हिन्दुस्तान जिं़क के हेड-कार्पोरेट काम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि सस्टेनेब्लिटी रिपोर्ट हिन्दुस्तान जिं़क के पर्यावरण, सुरक्षा, सामाजिक विकास एवं निगमित के क्षे़त्र में निरन्तर प्रयासों को प्रमाणित करती है।

(पवन कौषिक) हेड – कार्पोरेट काम्यूनिकेषन

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News