देश के विकास में हिन्दुस्तान जिंक का महत्तवपूर्ण योगदान – श्री सुनील दुग्गल
श की प्रगति एवं विकास में हिन्दुस्तान जिंक का महत्तवपूर्ण योगदान है। आज देश ने विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, टेक्नोलॉजी, कम्यूनिकेशन एवं ओद्योगिक क्षेत्र में उन्नति की है जिससे आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं। जस्ता उत्पादन में हिन्दुस्तान जिंक का भारत में और विश्व में नेतृत्व की स्थिति को सशक्त रूप से बरकरार रखने के लिए हमारी ओर ज्यादा जिमेम्दारी बढ़ जाती है अतः हम इसके लिए लगातार समर्पित भाव से प्रयास करते रहेंगे। ये विचार हिन्द
देश की प्रगति एवं विकास में हिन्दुस्तान जिंक का महत्तवपूर्ण योगदान है। आज देश ने विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, टेक्नोलॉजी, कम्यूनिकेशन एवं ओद्योगिक क्षेत्र में उन्नति की है जिससे आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं। जस्ता उत्पादन में हिन्दुस्तान जिंक का भारत में और विश्व में नेतृत्व की स्थिति को सशक्त रूप से बरकरार रखने के लिए हमारी ओर ज्यादा जिमेम्दारी बढ़ जाती है अतः हम इसके लिए लगातार समर्पित भाव से प्रयास करते रहेंगे। ये विचार हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में 69वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील दुग्गल ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थित में राष्ट्रीय घ्वज फहराते हुए व्यक्त किए।
श्री दुग्गल ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर बचपन याद आ जाता है। हर वर्ष गणतंत्र का एक ऐसा दिवस है जब प्रत्येक भारतीय के मन में देश भक्ति की लहर और मातृभूमि के प्रति अपार स्नेह भर उठता है। देश की आजादी में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी नहीं भूल सकते जिन्होंने अपने जीवन की परवाह किये बिना देश के लिए अपने जीवन को न्यौछावर कर दिये। कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं पर्यावरण के प्रति अनवरत प्रयास हम सभी की जिम्मेदारी है। हिन्दुस्तान जिंक के सुरक्षा प्रयासों की कई अवसरों पर सराहना की जाती है तथा दूसरे उद्योग भी इससे प्रेरित होते हैं। हिन्दुस्तान जिंक की सुरक्षा प्रणालियों को और अधिक सशक्त बनायेगी तथा हमारी सुरक्षा हमारी ही जिम्मेदारी है।
हिन्दुस्तान ज़िंक अपने व्यापार के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक कल्याण एवं ग्रामीण उत्थान तथा पर्यावरण, संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति सदैव कटिबद्ध है। आईये आज के इस राष्ट्रीय दिवस पर हम सभी हमारी कंपनी को और ऊंचाइयाॅं प्रदान करने का संकल्प लें।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पोस्टर, पोयम, सेफ्टी स्लोगन एवं सेफ्टी क्वीज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किये गये । इस अवसर पर कंपनी में 20 साल की सेवाएं पूरी करने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक परिवार के बच्चों ने कविता, संगीत एवं देश-भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां भी दी। हिन्दुस्तान जिंक के सिक्यूरिटी कार्मिको द्वारा मार्च पास्ट की सलामी भी दी गई। कंपनी की सभी इकाइयों में 69वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया गया है।
