हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ खदान को मिला एन्वायरमेंट अवार्ड

भारत की फेडरेशन ऑफ़ इण्डियन मिनरल इण्डस्ट्रीज (फीमी) ने हिन्दुस्तान जि़ंक की कायड़ भूमिगत खदान को पर्यावरण, सुरक्षा एवं स्वास्थ

 | 
हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ खदान को मिला एन्वायरमेंट अवार्ड

भारत की फेडरेशन ऑफ़ इण्डियन मिनरल इण्डस्ट्रीज (फीमी) ने हिन्दुस्तान जि़ंक की कायड़ भूमिगत खदान को पर्यावरण, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ‘फीमी अभिराज बालदोता एन्वायरमेंट अवार्ड-2013-14’ से सम्मानित किया।

यह अवार्ड हिन्दुस्तान जिंक को दिल्ली में हुए एक विषेष कार्यक्रम में 31 जुलाई 2014 को फीमी की 48वीं आमसभा में दिया गया।

यह अवार्ड माननीय केन्द्रीय खान, इस्पात, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिया तथा यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक की ओर से श्री कबीर घोष (हेड-टेक्नीकल माईनिंग), श्री पूरण जेतावत, (ईकाइ प्रधान-कायड़ माइन) ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्री पूरण जेतावत को हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ माइन में पर्यावरण, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एक प्रषस्ती पत्र भी प्रदान किया गया। यह प्रषस्ती पत्र सचिव, खान मंत्रालय, भारत सरकार ने दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News