राखी पर चलेगी हिसार-खड़की-हिसार स्पेशल रेलगाड़ी, देखें समय सारणी

 | 
राखी पर चलेगी हिसार-खड़की-हिसार स्पेशल रेलगाड़ी, देखें समय सारणी 

Udaipur Times, Haryana News, Hisar : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राखी पर्व पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हिसार-खड़की-हिसार के बीच विशेष रेल सेवा चलाने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04703 हिसार-खड़की स्पेशल एक फेरा के तहत शनिवार, 29 अगस्त 2026 को 10:10 बजे हिसार से रवाना होकर अगले दिन 16:20 बजे खड़की पहुंचेगी। 

वापस में गाड़ी संख्या 04704 खड़की-हिसार स्पेशल रविवार, 30 अगस्त 2026 को 17:20 बजे खड़की से चलकर सोमवार रात 23:50 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, झुंझुनू, सीकर, रींगस, जयपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण और लोनावला सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 21 डिब्बे होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News