हरियाणा के चरखी दादरी फायरिंग कांड में घायल हिसार के कीर्तिमान की मौत, घायलों के शरीर से मिलीं 20 गोलियां
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के चरखी दादरी में थाने के सामने हुई 30 राउंड फायरिंग कांड में घायल हुए हिसार के कीर्तिमान ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कीर्तिमान ने पैरौं और गर्दन पर तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कीर्तिमान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हमले के बाद से कीर्तिमान होश में नहीं आ सका। Haryana News
जानकारी के मुताबिक बता दें 6 अगस्त को कीर्तिमान अपने 6 साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में कोर्ट आया था। इसी दौरान 3 शूटरों ने गाड़ी में बैठते ही सभी को गोली मार दी थीं। घायलों में से चार अभी भी वेंटिलेटर पर हैं।
शरीर से 20 गोलियां मिलीं
मिली जानकारी के अनुसार हमले में घायल सातों लोगों को रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिनमें से अमित फतेहड़ियां और कीर्तिमान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की टीम ने घायल पांच लोगों का ऑपरेशन किया था। इनमें से कीर्तिमान के पैर और गर्दन से 3 गोलियां, कृष्ण के हाथ-पैर और छाती से चार गोलियां, अमित फतेहगड़ियां की कमर और पैरों से सात गोलियां, अंकित (मानकावास) की छाती, कमर और कूल्हे के पास से चार गोलियां, अंकित (भिवानी) के पैर और पेट से 2 गोली, सूरज मानहेरू और हिसार के विजय उर्फ सन्नी के पैरों से छर्रे निकले थे। Haryana News
कीर्तिमान पर 10 से अधिक केस
मिली जानकारी के अनुसार मृतक कीर्तिमान पर हिसार में आजाद नगर सहित कई थानों में 10 से अधिक केस दर्ज है। गांव टोकस निवासी कीर्तिमान काजला के पिता का नाम वेदपाल है। वर्ष 2023 में हथियारों के साथ फोटो डालने के मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। Haryana News
पुलिस एक्टिव
जानकारी के मुताबिक कीर्तिमान की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस टीम अब गैंगवार में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक इस केस में तीन बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें एक बदमाश रोहित कातिया को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था।
