पेट्रोलपंप लूट की योजना बनाते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
अम्बामाता पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए पांच हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अम्बामाता पुलिस ने शिल्पग्राम में योजना बनाते अयूब शाह पिता हसन शाह निवासी गोसिया कालोनी किशनपोल, मोहम्मद ज़ुबैर उर्फ़ बिट्टू पिता मोहम्मद युसूफ निवासी फारुख आज़म कालोनी, अम्बामाता, मोहम्मद बिलाल उर्फ़ डेविड पिता अकरम खान निवासी मस्तान बाबा दरगाह रोड, अम्बामाता, संजय यादव पिता मोहन यादव निवासी हुडको कॉलोनी, निम्बाहेड़ा, लोकेश शर्मा पिता सुभाष शर्मा निवासी हुडको कॉलोनी, निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्तौल, 11 ज़िंदा कारतूस, दो लट्ठ एवं मिर्ची पाउडर भी ज़ब्त किया।

अम्बामाता पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए पांच हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अम्बामाता पुलिस ने शिल्पग्राम में योजना बनाते अयूब शाह पिता हसन शाह निवासी गोसिया कालोनी किशनपोल, मोहम्मद ज़ुबैर उर्फ़ बिट्टू पिता मोहम्मद युसूफ निवासी फारुख आज़म कालोनी, अम्बामाता, मोहम्मद बिलाल उर्फ़ डेविड पिता अकरम खान निवासी मस्तान बाबा दरगाह रोड, अम्बामाता, संजय यादव पिता मोहन यादव निवासी हुडको कॉलोनी, निम्बाहेड़ा, लोकेश शर्मा पिता सुभाष शर्मा निवासी हुडको कॉलोनी, निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्तौल, 11 ज़िंदा कारतूस, दो लट्ठ एवं मिर्ची पाउडर भी ज़ब्त किया। पुलिस को मुखबिर के ज़रिये सुचना मिली थी के शिल्पग्राम के इलाके में चार पांच लोग बैठे है तथा इनके पास हथियार है और वोह किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में है। इस पर पुलिस टीम मय जाब्ता स्पेशल टीम के प्रभारी शैतान सिंह नाथवत, कांस्टेबल रणजीत सिंह, अर्जुन सिंह, सुखदेव सिंह, गणेश सिंह, अखिलेश्वर, प्रह्लाद, योगेश कुमार, सलीम खान, और यशपाल ने दबिश दे कर पकड़ लिया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
