HKRN Recruitment 2026 : हरियाणा में कॉन्ट्रैक्ट और DC रेट नौकरियों के लिए भर्ती शुरू, ऐसे होगा सिलेक्शन
Udaipur Times, HKRN Recruitment 2026 : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में सरकारी विभागों और विभिन्न संस्थानों में कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरियों कर रहे युवाओं के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने अपने पोर्टल पर कई तरह के आवेदन मांग रखे हैं। जानकारी के मुताबिक, इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। HKRN Recruitment 2026
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया HKRN पोर्टल राज्य में आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से समय-समय पर सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा निजी संस्थानों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। HKRN Recruitment 2026
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
संगठन का नाम: हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN)
भर्ती का प्रकार: कॉन्ट्रैक्ट एवं DC रेट
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
कार्यस्थल: हरियाणा
आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष
किन पदों पर मिल सकता है अवसर?
HKRN के माध्यम से 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर अवसर दिए जाते हैं। इनमें क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्पर, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, कार्यालय सहायक, तकनीकी कर्मचारी और अन्य कई पद शामिल हैं। HKRN Recruitment 2026
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
HKRN भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट आधारित प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। मेरिट तैयार करने के दौरान परिवार की वार्षिक आय, आयु, शैक्षणिक योग्यता, कौशल योग्यता, CET स्कोर तथा कार्यस्थल का पास होना माना जाता है। HKRN Recruitment 2026
कम आय वाले परिवारों के उम्मीदवारों को अधिक अंक दिए जाते हैं। वहीं CET पास अभ्यर्थियों को अतिरिक्त लाभ मिलता है।
पात्रता शर्तें
उम्मीदवार हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। HKRN Recruitment 2026
जो भी पद हो उसके अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
परिवार पहचान पत्र (PPP) अनिवार्य है।
CET उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक प्रदान किए जा सकते हैं। HKRN Recruitment 2026
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के समय उम्मीदवारों को परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), CET प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और Email ID तैयार रखनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले HKRN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Candidate Registration या Login विकल्प चुनें। इसके बाद PPP के माध्यम से लॉगिन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। HKRN Recruitment 2026
आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
विदेश में नौकरी के अवसर
HKRN पोर्टल के माध्यम से इजरायल सहित कुछ देशों में भी रोजगार दिलाया जा रहे हैं। वर्तमान में मिस्त्री, ड्राईवॉल वर्कर, सिरेमिक टाइलिंग, प्लास्टरिंग और होम बेस्ड केयरगिवर जैसे पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। HKRN Recruitment 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नया नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
Post Name Agent Name Vacancy
Masons (Israel) NSDC 300
Drywall Worker (Israel) NSDC 300
Ceramic Tiling (Israel) NSDC 1000
Plastering Work (Israel) NSDC 1000
Home Based Caregiver (Israel) NSDC 5000
