सेक्टर 11 मित्र मण्डल का होली स्नेह मिलन
हिरण मगरी सेक्टर 11 मित्र मण्डल का होली स्नेह मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित शिव पार्क में हुआ । कार्यक्रम संयोजक डा. पवित्र चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओ तथा बच्चों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता मे राजस्थानी गीतों पर आकर्शक प्रस्तुतिया दी।

हिरण मगरी सेक्टर 11 मित्र मण्डल का होली स्नेह मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित शिव पार्क में हुआ ।
कार्यक्रम संयोजक डा. पवित्र चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओ तथा बच्चों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता मे राजस्थानी गीतों पर आकर्शक प्रस्तुतिया दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी नक्षत्र मल नागोरी तथा अध्यक्षता समाज सेवी रोशनलाल चौधरी ने की । विशिष्ट अतिथि भैरवसिंह परिहार व कन्हैया लाल लोढा थे ।
स्नेह मिलन में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव कपिल जैन ने किया। कार्यक्रम में मण्डल के विशाल नागोरी, संजय लोढा, सुरेन्द धारवाल, अनिल बंसल, हितेन्द्र जोशी, ने सहयोग किया। धन्यवाद प्रवक्ता घनश्याम सिंह भीण्डर ने किया।