होली कप लेकसिटी ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 29 मार्च से
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, आॅल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में द्वितीय होली कप लेकसिटी ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 29 मार्च से भण्डारी दर्शक मण्डप गाॅंधी ग्राउंड मे आयोजित होगी।

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, आॅल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में द्वितीय होली कप लेकसिटी ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 29 मार्च से भण्डारी दर्शक मण्डप गाॅंधी ग्राउंड मे आयोजित होगी।
चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 4 दिवसीय इस प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि तीन लाख पांच हजार रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः 31,000 रू., 20,000 रू., 10,000 रू. सहित प्रथम 21 स्थानो पर आने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी। साथ ही विभिन्न आयु वर्गो जिनमें अण्डर 5, 7, 9, 11, 13 और 15 आयु वर्ग व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए पुरस्कारों में फीडे रेटिंग 1800 से कम विजेता को 21,000/- रूपये, फीडे रेटिंग 1500 से कम विजेता को 15,000/- रूपये, फीडे रेटिंग 1200 से कम व अनरेटेड़ विजेता को 11,000/- रूपये का नकद पुरस्कार जिनकी कुल संख्या 110 प्रदान की जायेगी।
अभी तक उक्त प्रतियोगिता में 204 खिलाड़ीयों का पंजीयन हो चुका है जिसमें से 150 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी है। प्रतियोगिता के मुख्य सरक्षक देवेन्द्र साहू व चन्द्रप्रकाश भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न करीब 25 राज्यों, प्रशासनिक सेवाओ से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के साथ-साथ अनरेटेड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी फीडे रेटिंग को बढ़ायेंगे साथ ही अनरेटेड खिलाड़ीयों के लिए फीडे रेटिंग लेने का मौका रहेगा।
शहर के इच्छुक खिलाड़ी, विद्यालय व महाविद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चैक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में करा सकते है। शहर के प्रतिभागियों के लिए आयोजकों के द्वारा निःशुल्क लंच की व्यवस्था की गई है। शीघ्र ही उक्त प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी आयोजन समिती द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
