सिटी पेलेस में माघ शुक्ल पूर्णिमा को विधिवत स्थापित हुई होली

मेवाड़ की परम्परानुसार आज माघ माह की पूर्णिमा को सिटी पेलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चैक में धर्मसभा के सदस्यों व पुरोहित जी की उपस्थिति में विधि-विधान व मंत्रोचार के साथ होलिका रोपण किया गया।

 | 

इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि मेवाड़ के प्रमुख त्योहारों में होलिका उत्सव का उमंगभरा विशेष महत्व रहता है। होलिका रोपण के बाद से ही मंदिरों में फागोत्सव का शुभारम्भ हो जाता है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इसके साथ मंदिरों में ठाकुरजी के सम्मुख फागन के गीत सुनाये जाते हैं और आज से ठीक एक माह बाद फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News