सर्ववर्गीय कलाल संगिनी का होली मिलन एवं नव वर्ष स्वागत
सर्ववर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल द्वारा होली मिलन एवं हिन्दू नव वर्ष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मण्डल की सभी महिलाओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर फूलो से होली खेली गई एवं विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया।

इससे पूर्व कल भी सर्ववर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल द्वारा हिन्दू नव संवत्सर के उपलक्ष्य में निकलने वाली कलश यात्रा का स्वागत किया गया। जिसमे हाथीपोल पर स्वागत द्वार लगाकर सदस्यो द्वारा नाश्ते पानी की व्यवस्था की गई एवेम मंडल अध्यक्षा भावना सुहालका द्वारा कलश की पूजा अर्चना की गई। उक्त कार्यक्रम में मंडल के सदस्यो कल्पना, जया, लीना, मंजू, सोनू, तरुणा, अनीता, उषा तथा अन्य महिलाओ ने भाग लिया।

नव संवत्सर के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो के तहत शूलधारिणी सेना द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो से जुलूस भी निकाला गया वहीँ अलोक स्कूल के छात्र छात्राओ द्वारा शहर की मुख्य चौराहो पर आने जाने वाले लोगो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।