होली स्नेहमिलन – कायस्थ जनरल सभा
कायस्थ जनरल सभा के तत्वाधान में विज्ञान समिति भवन में चित्रगुप्त पूजन व होली स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा श्री चित्रगुप्त भगवान का होली दूज पर अक्षत रोली से पूजन कर आरती हुई व प्रसाद वितरण हुआ।
26.03.2016 को कायस्थ जनरल सभा के तत्वाधान में विज्ञान समिति भवन में चित्रगुप्त पूजन व होली स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा श्री चित्रगुप्त भगवान का होली दूज पर अक्षत रोली से पूजन कर आरती हुई व प्रसाद वितरण हुआ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यक्ष यु. बी. श्रीवास्तव ने सभी समाज जनों का स्वागत किया व संगठन से जुड़ने के लिए आभार जताया। उपाध्यक्ष अरुण निगम ने सभी के एक होने की आवशयकता पर जोर दिया तथा कहा की हम सब एक हो अन्य समाज को भी साथ ले कर चलें तभी हमारी सफलता निश्चित हे। महासचिव डॉ.मनीष सक्सेना ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन की क्रियाविधियों को बतायीं यथा संगत पंगत कार्यक्रम, सामूहिक विवाह, कायस्थ परिचय सम्मलेन, प्रमुख कायस्थ जनों की जयन्तियां मनाना आदि। साथ ही चार प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कारों यथा रघुपति सहाय फ़िराक गोरखपुरी पुरस्कार ,मेजर ध्यानचन्द पुरस्कार ,डॉ.शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार ,लालबहादुर शास्त्री पुरस्कार की घोषणा भी की जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर की समिति बन दी गयी हे जो की जल्दी ही इन पुरस्कारों की घोषणा करेगी जो की 23 अप्रैल को आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किये जायेंगे।
इस अवसर पर समन्वयक तरुण सक्सेना ने कुल ६ प्रकोष्ठों के प्रभारी नामों की सूचि जरी की। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. राजीव सक्सेना, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. महीप भटनागर, रोजगार प्रकोष्ठ के प्रभारी अरुण साहीवाला, महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी सीमा भटनागर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी आभा सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी विकास निगम। इस अवसर पर डॉ. महीप भटनागर, अवध बिहारी माथुर, लीना भटनागर, विजय बहादुर रायजादा, देवेन्द्र माथुर ने सभी छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने पर विवेकानंद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सुनावी अस्थाना, वंश अस्थाना, उमंग निगम, तनिष्का सक्सेना, सोम्या सक्सेना, साहिल सक्सेना, हर्षा भटनागर, प्रिय वर्धन सक्सेना, सूर्यांश सक्सेना, रितिका सक्सेना, देवराज माथुर, जोहित माथुर, रजत सक्सेना, श्रद्धा सक्सेना, रक्षित सक्सेना, उदित सक्सेना, मौली श्रीवास्तव, पर्थ श्रीवास्तव, मेदिनी सक्सेना, यश्विन सक्सेना, देवव्रत सक्सेना, आर्यव्रत सक्सेना, मंतव्य बहादुर श्रीवास्तव, आयुषी बहादुर श्रीवास्तव, अर्पिता सिन्हा, अर्चिता सिन्हा, अनिकेत सिन्हा, अभिनीत सिन्हा, नेहा सक्सेना, मिष्ठी श्रीवास्तव, विकास निगम।
उपेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, अरुण निगम, मुकेश बिहारी माथुर, डॉ. मनीष सक्सेना, तरुण सक्सेना द्वारा समाज के वरिष्ठ जनों के सम्मान हेतु महर्षि योगी वरिष्ठजन सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में गोविंद नारायण सक्सेना, नन्ही श्रीवास्तव, सुन्दर बहादुर श्रीवास्तव, लीला भटनागर, नूतन माथुर, प्रेम बहादुर श्रीवास्तव, हेमलता सक्सेना, नयनतारा श्रीवास्तव, महेश बाबू सक्सेना, रामदास सक्सेना, विजय बहादुर सक्सेना, सरोज सक्सेना, डॉ. जी. एस. सिन्हा, सरला श्रीवास्तव, सौभाग्यवती भटनागर, कन्हैयालाल माथुर, प्रेमचंद श्रीवास्तव, माधुरी सक्सेना।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal