9 दिन के लिए सभी स्कलों-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान! शिक्षा विभाग का आदेश जारी

 | 
9 दिन के लिए सभी स्कलों-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान! शिक्षा विभाग का आदेश जारी 

Udaipur Times, UP Districts School Closed : स्कूली बच्चों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सावन का महीना शुरू होते ही देशभर के मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की भारी भीड़ हो रही है। जानकारी के मुताबिक हर साल हाईवे और शहर की सड़कों पर भारी भीड़ होती है, इस बार भी भारी भीड़ के देखते हुए UP के कई जिलों के प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज कुछ समय के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है। 

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कावड़ यात्रा के कारण UP के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहने वाले है।

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के गाजियाबाद के DIOS द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि फैसला जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों के बाद लिया गया है। अन्य जिलों में भी निर्देश दे दिया गया है। School Closed

4 से 12 अगस्त तक स्कूल बंद

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के DIOS द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूलों और ज्यादातर हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को 4 से 12 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। 

3 से 12 अगस्त तक बंद

यूपी के मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों में प्रशासन ने 3 अगस्त से 12 अगस्त तक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कॉलेजों और अन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स भी बंद रखने के लिए कहा गया है। School Closed

हर सोमवार को छुट्टी

मिली जानकारी के अनुसार बरेली जिले में सावन के पवित्र महीने के दौरान हर सोमवार को छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों को सामान्य रूप से अपनी ड्यूटी पर आना होगा। School Closed

कब खुलेंगे स्कूल?

जानकारी के मुताबिक मेरठ और मुजफ्फरनगर में स्कूल 11 अगस्त को खुलेंगे क्योंकि शैक्षणिक संस्थानों को 3 अगस्त से 10 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। गाजियाबाद में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रहने के बाद 13 अगस्त को स्कूल खुलने की उम्मीद है। बरेली में स्कूल सिर्फ हर सोमवार को बंद रहेंगे, बाकी दिन खुलेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News