Udaipur Times, School Holiday : देश में इन दिनों बहुत सारी जगहों पर भीषण बारिश हो रही है। आगरा जिले में भी लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 5 सितंबर को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय भी शामिल हैं। इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी।