सर्दी के चलते 5th क्लास तक के बच्चो को 12 जनवरी तक छुट्टी का आदेश
जिले में मौसम का मिजाज़ सर्द हो चला है। इस हाड कंपाने वाली कड़ाके की सर्दी के
| Jan 8, 2019, 20:41 IST

जिले में मौसम का मिजाज़ सर्द हो चला है। इस हाड कंपाने वाली कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी ने एक आदेश जारी कर जिले के राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का 9 से 12 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।
वहीँ सर्दी के सितम के चलते कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों का समय परिवर्तित कर 10.30 से 3.30 बजे तक किया है। यह आदेश उपरोक्त वर्णित सभी विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जबकि विद्यालय स्टाफ का समय शिविर पंचाग के अनुसार रहेगा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
