Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में दिवाली पर रोडवेज और अग्निशमन विभाग ने अपने कर्मचरियों की छुट्टी रद्द कर दी है और इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिये है।
मिली जानकारी के अनुसार दिवाली पर्व पर हर विभाग के कर्मचारी की छुट्टी होती है, लेकिन इस त्योहारी सीजन में सरकार द्वारा रोडवेज और अग्निशमन विभाग की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा। हालांकि सरकार ने यह कदम व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है, ताकि दिवाली के मोके पर आगजनी जैसे घटनाओं और सुरक्षित यात्राओं को पूरा करवाया जा सके।
धनतेरस दीपावली के त्यौहार हो देखते हुआ हरियाणा राज्य परिवहन ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई है , भीड़ भाड़ वाले रूटों पर बस सेवा को सुचारू रूप से चालू करने के आदेश दिये गया है ।
बहुत से रूटों पर तो अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए गए है ।
आम जन को किसी भी तरह की कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन आपकी सेवा में तत्पर है ।।
हरियाणा राज्य परिवहन
सबसे तेज सबसे सुरक्षित
अधिक जानकारी के लिए बता दे की दीपावली के मौके पर दोनों विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट रहेंगे।