हरियाणा में इन अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द ! 26 नवंबर तक नहीं मिलेगी छुट्टी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विधानसभा के 26 नवंबर 2026 को होने वाले एक दिवसीय सत्र को देखते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। हरियाणा में सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी तैनाती वाली जगह पर उपस्थित रहेंगे।
जारी निर्देशों के मुख्य बिंदु:
26 नवंबर 2026 को या उससे पहले किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
केवल अत्यंत आपातकालीन परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति से छुट्टी मिल सकेगी।
सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी तैनाती वाली जगह पर उपस्थित रहेंगे।
सभी पुलिस यूनिट प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।
आदेश जारी: 19 नवंबर 2026
कार्यालय: पुलिस महानिदेशक, हरियाणा
हरियाणा पुलिस के सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है।
