सिटी पैलेस में मंत्रोच्चार के साथ हुआ होलिका रोपण

सिटी पैलेस परिसर स्थित माणक चौक में मंगलवार शाम पूजा-अर्चना के साथ हुए विभिन्न अन

 | 

सिटी पैलेस में मंत्रोच्चार के साथ हुआ होलिका रोपण

सिटी पैलेस परिसर स्थित माणक चौक में मंगलवार शाम पूजा-अर्चना के साथ हुए विभिन्न अनुष्ठानों के बाद परंपरागत ढंग से होलिका स्थापित कर दी गई।

श्री एकलिंगजी ट्रस्ट अंतर्गत संचालित श्री धर्मसभा द्वारा सोमवार शाम माघ शुक्ल पूर्णिमा को श्रेष्ठ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका स्थापित की गई।

होलिका स्थापना से पूर्व की सारी रस्में धर्मसभा में कार्यरत पुरोहितजी, कर्मान्त्रीजी एवं धर्मसभा स्टाफ द्वारा पूरी की गई। पूजा-अर्चना में धर्मसभा अंतर्गत कार्यरत पुरोहितजी, कर्मान्त्रीजी ने सर्वप्रथम भूमि पूजन किया, तत्पश्चात रोपित किए जाने वाले स्थान को शुद्ध मिट्टी व गोबर से लिपा गया।

इसके बाद पारंपरिक ढंग से अनुष्ठान हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News