उदयपुर 24 फरवरी 2024 । मेवाड़ की परम्परानुसार माघ माह की पूर्णिमा को सिटी पैलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चौक में धर्मसभा के सदस्यों एवं पुरोहित जी की उपस्थिति में विधि - विधान व मंत्रोचार के साथ मुहूर्त देख होलिका रोपण किया गया ।
इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि मेवाड़ के प्रमुख त्योहारों में होलिका उत्सव का विशेष महत्व रहता है।
मंदिरों में ठाकुरजी के सम्मुख होलिका रोपण से ही फागण के गीत सुनाये जाने की परम्परा रही है। एक माह बाद फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा को होलिका दहन होगा।