होली कप ओपन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न
चेस इन लेकसिटी व खेल विभाग श्रमजीवी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होली कप ओपन शतरंज प्रतियोगिता रविवार को श्रमजीवी महाविद्यालय में सम्पन्न हुई।
चेस इन लेकसिटी व खेल विभाग श्रमजीवी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होली कप ओपन शतरंज प्रतियोगिता रविवार को श्रमजीवी महाविद्यालय में सम्पन्न हुई।
आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के 7 चक्रों के पश्चात राजेन्द्र तेली, यश पुरोहित, धू्रव दक, क्रमशः ओवर आल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मोहम्मद अयुब, पार्षद नगर निगम, रियाज हुसैन – असिसटेन्ट रजिस्ट्रार राजस्थान विद्यापीठ, आर.एस. धाकड सदस्य बाल कल्याण समिति, सुरेश कटारिया थे।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गो के परिणाम इस प्रकार रहे –
सिनियर वर्ग- राजेन्द्र तेली, मंथन चित्तोडा, अण्डर 19 वर्ग- यश पुरोहित, मुदित बाबेल, अण्डर 17 वर्ग – ध्रुव दक, निखिल यादव, अण्डर 15 वर्ग – प्रभव माहेश्वरी, दिव्यांशु बाबेल, अण्डर 13 वर्ग- यश मण्डावरिया, जेनम कोठारी, अण्डर 11 – राहुल शर्मा, राज कुमावत, अण्डर 9- अरूण कटारिया, चिन्मय जैन , अण्डर 7 वर्ग में कुशल मलकानी, क्रमशः अपने- अपने वर्गो में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में शुभानी कपूर, अनीषा जैन, धीरज छतवानी, नेहा कुमावत, आचल धाकड, महिका जैन, अपने अपने वर्गो में प्रथम स्थान पर रहे ।
कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाडियों को मुख्य पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र व शेष सभी खिलाडियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये ।
