घर में ही अदा की गई जुम्मे की नमाज़

दाऊदी बोहरा जमात ने मस्जिदों में 5 व्यक्तियो को नमाज़ पढ़ने की दी इजाज़त 
 | 
घर में ही अदा की गई जुम्मे की नमाज़
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दाऊदी बोहरा जमात ने समाज जन को जुम्मा की नमाज़ और नियमित नमाज़ के लिए प्रत्येक मस्जिदों में पांच व्यक्तियों को ही नमाज़ पढ़ने की अपील जारी करते हुए लॉकडाउन का समर्थन किया

उदयपुर 27 मार्च 2020। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दाऊदी बोहरा जमात ने समाज जन को जुम्मा की नमाज़ और नियमित नमाज़ के लिए प्रत्येक मस्जिदों में पांच व्यक्तियों को ही नमाज़ पढ़ने की अपील जारी करते हुए लॉकडाउन का समर्थन किया। 

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ा वाला ने बताया की महामारी को रोकने के लिए दाऊदी बोहरा जमात के अध्यक्ष फ़ैयाज़ इटारसी और सचिव ज़ाकिर पंसारी ने समाज जन को जुम्मा और नियमित नमाज़ के लिए ज़्यादा लोगो को मस्जिद में इकट्ठा होने से रोकने के लिए अपील जारी करते हुए कहा की प्रत्येक मस्जिदों में केवल पांच सिकटी ही नमाज़ के लिए इकट्ठा हो। 

दाऊदी बोहरा जमात की अपील के मद्देनज़र आज जुम्मे के दिन समाज की मस्जिदों रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोहियदपुरा, चमनपुरा, खानपुरा, खांजीपीर और खारोल कॉलोनी स्थित मस्जिद में केवल 5-5 व्यक्तियों ने ही नमाज़ अदा कर देश और सम्पूर्ण विश्व को इस महामारी से बचने के लिए विशेष दुआ की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News