हरियाणा में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड कमांडेंट को पकड़ा

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के रेवाड़ी में 50 हजार की रिश्वत लेते हुए होमगार्ड कमांडेंट को विजिलेंस विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। 

 जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए होमगार्ड कमांडेंट की पहचान सुधीर के रूप में हुई है। हरियाणा विजिलेंस टीम ने होमगार्ड इंस्पेक्टर की दराज से 50 हजार रुपये भी नकदी के रूप में बरामद कर लिए है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड विभाग में हवलदार के पर तैनात सुरेश कुमार नांगल उगरा गांव के रहने वाला पिछले कुछ समय से सस्पेंड था। वह अपनी बहाली को कमांडेंट इंस्पेक्टर सुधीर से बात कर रहा था, इंस्पेक्टर सुधीर ने इस बात का फायदा उठाकर सुरेश कुमार से बहाली के बदले 50 हजार रिश्वत मांगी थी। Haryana News

सुरेश कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की और टी ने आल बिछाकर आरोपी को रिश्वत समेत गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News