गृहमंत्री ने किये पार्किंग के शिलान्यास व सूरजपोल पर फव्वारे का लोकार्पण

गृहमंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को सूरजपोल पुलिस चौकी गार्डन में फव्वारे का लोकार्पण किया एवं अन्य तीन कार्यों का शिलान्यास किया। यह सभी कार्य नगर निगम द्वारा सम्पादित करवाए जा रहे है।

 | 

श्री कटारिया ने मीरा कला मंदिर ऑपन एयर थिएटर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। करीब 78 लाख की लागत से 5 हजार वर्ग फीट के इस मुक्ताकाशी मंच को नवीन स्वरूप दिया जाएगा। श्री कटारिया ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सूरजपोल पुलिस चौकी स्थित गार्डन में 15 लाख की लागत से बने फव्वारे का लोकार्पण किया और इसे शहरवासियों के लिए सौगात बताया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष मौकों पर सायंकाल इस फव्वारें के साथ ही पुलिस बैण्ड की धुन भी बजाई जाए ताकि शहरवासियों के लिए यह आकर्षण का केन्द्र बन सके।

स्मार्ट सिटी के ही तहत दो पार्किंग स्थलों का शिलान्यास भी कटारिया ने किया। देहलीगेट पर लगभग 1 करोड़ की लागत एवं चांदपोल के पास पौने 14 लाख की लागत से पार्किंग स्थलों का विकास किया जा रहा है। इससे शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधरेगी एवं यातायात सुगम हो सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News